8 मार्च को लघु सचिवालय में मनाया जाएगा जिला स्तरीय महिला दिवस समारोह

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय महिला दिवस मनाया जाएगा, इस कार्यक्रम में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें। इसके अलावा अंतर्राष्टï्रीय महिला दिवस के अवसर पर खण्ड स्तर व ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें।

एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव ने आज महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम बावल संजीव कुमार, डीआरओ विजय यादव, डीडीपीओ हरी प्रसाद बंसल, सीएमओ डॉ सुशील माही, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संगीता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरजभान, स्वच्छ भारत मिशन की प्रभारी पिंकी, तहसीलदार मनमोहन, बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र यादव, एपीओ अर्जुन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *