Skip to contentरणघोष अपडेट. रेवाड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के एसएमसी अध्यक्ष कैप्टन फकीर चंद ने अपना 87वा जन्मदिन विद्यार्थियों के बीच मनाया। प्राचार्य मनोज कुमार ने इस पहल का स्वागत किया।
उनकी पोती शशी मेहरा ने बताया कि सेना से सेवानिवृति के पश्चात आज भी उनके दादा अपने आप को योग और प्राणायाम को अपनी दैनिक जीवन शैली में शामिल कर फिट रखते है और रोजाना 3 किलोमीटर दौड़ लगाकर युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करते है।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह, सत्ते सिंह, मनोज कुमार, डॉ कुलदीप , मुकेश कुमार, नीतू यादव, संजू यादव, डॉ सुविधा, नेहा शर्मा, मीनाक्षी चुग, अनीता रोहिल्ला, विक्टोरिया , कांता लहकरा , रेखा रोहिल्ला सहित अध्यापक रविंद्र कुमार, मंजू लता, प्रिया, दिनेश कुमार एबीआरसी, समाजसेवी बालकृष्ण यादव, प्रदीप कुमार, साधना, शिल्पा, शशी सहित अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
Related