देश के प्रथम पीएम, रेवाड़ी के प्रथम विधायक को याद करते समय भूल गए दो गज दूरी

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और क्षेत्र के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की पुण्यातिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू पार्क व राव अभय सिंह चौक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए । इस मौके पर कोरोना के खिलाफ सरकार ओर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लगातार हमला कर रहे कप्तान अजय सिंह यादव एवं विधायक चिरंजीव राव अपने समर्थकों को दो गज दूरी बहुत जरूरी की अनिवार्यता को खुद पर लागू नहीं कर पाए। प्रतिमाओं के साथ फोटो सेशन के चलते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी दो गज की दूरी की पालना कहीं नजर नहीं आईं। ऐसा करना कितना जरूरी है यह चिरंजीव राव बेहतर जानते हैं क्योंकि वे खुद दो बार इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

  भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में पंडित जी का योगदान अतुलीय

rao abhay singh 1

 

इस मौके पर  कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू व राव अभय सिंह दोनों की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। पंडित नेहरू की ऐसी अनेको कार्य योजनाओं जिसके माध्यम से जिस भारत देश में सुई भी विदेशों से आती थी, उसे मजबूती के साथ कल कारखानों और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढाने में महत्वपूर्ण कदम उठायें। नेहरू जी सदा देश के हर वर्ग को विकास की कडी से जोडना चाहते है उसके लिए अनेक अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। यही कारण था कि चाचा नेहरू एक शक्तिशाली भारत के निर्माण की अहम् कडी साबित हुए। अपने सरल और सौम्य व्यवहार के कारण वे हर वर्ग के चहेते बने रहें। यादव ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू का बच्चों से विशेष लगाव था इसलिए उनको प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि क्षेत्र के पहले विधायक व मेरे दादा जी राव अभय सिंह ने इस क्षेत्र के लिए बहूत से कार्य किए। रेवाडी के लिए मसानी से पानी लाने का काम, नारनौल रोड का निमार्ण इत्यादि उनमें से महत्वपूर्ण कार्य हैं। यादव ने कहा कि आज के दिन देश के महापुरूषों को स्मरण करते हुए हमें यह शपथ लेनी चाहिए इनके बताये मार्ग का अनुसरण करते हुए सेवा भावना से आमजन की खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। हम सभी अपने अहम् और स्वार्थ को त्याग कर एक आदर समाज की स्थापना करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है जो कि पं. जवाहरलाल नेहरू व राव अभय सिंह को हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। इस मौके पर हरीश सैनी, कुलदीप यादव माजरा श्योराज, पूर्व चेयरमैन गजराज, महिला जिलाध्यक्ष अमृतकला टिकाणिया, पार्षद दलीप माटा, पार्षद सुरेश शर्मा, पार्षद नरेश हजारीवास, पार्षद प्रवीण चौधरी, बिल्लु सरपंच मीरपुर, यशबीर नंबरदार, सुशील पटवारी, भरत तोंगड प्रदेश उपाध्यक्ष युथ कांग्रेस, रामअवतार गुर्जर पूर्व चेयरमैन, यशपाल खोला, डॉ. रामफल, विपिन यादव, जिम्मी सचदेवा, कोलही समाज के प्रधान डाल चंद्र, जितु पहलवान, दयाकिशन खोला, मनीष जोशी, धोली, कर्मवीर सोनी, मुकेश ठाकुर, मास्टर जयवीर, रजनी बूढपुर इत्यादि मौजूद रहे।