कर्ण झील को टूरिज्म साइट बनाएगी हरियाणा सरकार, मास्टर प्लान को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी

महाभारत के वीर कर्ण के नाम पर मौजूद झील का सरकार सौंदर्यीकरण करवाकर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी। इस बारे में एक मास्टर प्लान को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, कर्ण लेक को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके सौंदर्यकरण पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह कार्य अगले एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
बता दिया जाए कि, करनाल में कर्ण लेक के सौंदर्यकरण को लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में कर्ण लेक के सौंदर्यकरण को लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए मास्टर प्लान को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्ण लेक की ओर अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि पर्यटकों व आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखा जाए। इसके लिए दो एंट्री प्वाईंट रखें और वहीं पर टिकट काऊंटर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि करनाल शहर के लोगों के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक तथा सायं 7 बजे से 9 बजे तक लेक पर भ्रमण करने की व्यवस्था फ्री में करवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *