मार्च में रिकॉर्ड 1 लाख 23 हजार करोड़ का जीएसटी कलेक्शन

जीएसटी कलेक्शन के मामले में मार्च में रिकॉर्ड स्थापित हुआ है। मार्च में अब तक का सबसे अधिक जीएसटी कलेक्शन 1 लाख 23000 करोड़ का रहा। यह मंदी से बाहर निकल रही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक और अच्छी खबर है। लगातार छठे महीने जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये के पार रहा और महामारी के बाद लगातार चौथी बार 1.1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया, जो अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”मार्च 2021 के दौरान जीएसटी राजस्व, जीएसटी की शुरुआत से सबसे अधिक है। पिछले पांच महीनों में जीएसटी राजस्व संग्रह की प्रवृत्ति के अनुरूप ही मार्च 2021 में राजस्व संग्रह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 27 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि जीएसटी, आयकर और सीमा शुल्क आईटी प्रणाली सहित बहुपक्षीय स्रोतों से मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल करके नकली-बिलिंग के खिलाफ गहरी निगरानी की गई है, जिसने राजस्व संग्रह में योगदान किया। सकल जीएसटी राजस्व मार्च 2021 में 1,23,902 करोड़ रुपये रहा, जिसमें केंद्रीय जीएसटी के 22,973 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी के 29,329 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी के 62,842 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा 31,097 करोड़ रुपये सहित), और उपकर के 8,757 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर जमा 935 करोड़ रुपये सहित) शामिल हैं।

गुरुवार को वित्‍त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि कड़ी निगरानी की वजह से मार्च, 2021 में रिकॉर्ड 1,23,902 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। मंत्रालय ने कहा है कि जब से देश में जीएसटी लागू हुआ है उसके बाद मार्च, 2021 में सबसे ज्‍यादा जीएसटी संग्रह हुआ है।

महीनाजीएसटी संग्रह करोड़ रुपये में
जनवरी 2021120000
फरवरी2021113000
मार्च 2021123000
दिसंबर 20201,15,174
नवंबर 20201,04,963
अक्टूबर 20201,05,155
सितंबर 202095,480
अगस्त 202086,449
जुलाई 202087,422
जून 202090,917
मई 202062,009
अप्रैल 202032,294
मार्च 202097,597
फरवरी 2020105366
जनवरी 2020110000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Image 2026 07 23 at 7.20.08 PM