पब्लिक एजुकेशन बोर्ड चुनाव में 86 साल की लाजवंती ने डाला वोट

 शहर की नामी शिक्षण संस्था केएलपी कॉलेज के रविवार को हुए चुनाव में 86 साल की लाजवंती झाम ने भी अपने मत का प्रयोग किया। वह व्हीलचेयर से मतदान केंद्र पर पहुंची। पोते अभिषेक झाम ने बताया कि चुनाव किसी भी स्वरूप में हो मतदान अवश्य करना चाहिए।   वोट डालना ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद है। यहां बता दें कि इस बोर्ड के तहत आने वाले केएलपी कॉलेज प्रबंधन समिति का गठन होना है। 7 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। पहली बार कॉलेजियम व्यवस्था के तहत टीम का गठन होना है। कुल 70 में 47 निर्विरोध चुने जा चुके हैं शेष 23 के लिए मतदान हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *