राष्ट्रीय युवा संसद मे आईजीयू के छात्र योगेश चौधरी बने विजेता“

प्रधानमंत्री के समकक्ष युवाओ को विचार रखने का मिला अवसर


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्तृव मे व हरियाणा खेल एवं युवा मामले विभाग द्वारा आयोजित वर्चुअल राष्ट्रीय युवा संसद व जिला युवा महोत्सव मे इन्दिरा गांधी विवि के छात्र योगेश चौधरी ने ज़िला स्तर पर “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर चर्चा में प्रथम स्थान हासिल किया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहाँ 24वे वर्चुअल युवा उत्सव के आयोजन पर मैं हरियाणा प्रदेश के सभी प्रतिभागियों को बधाई देता  हूं। इस वर्ष युवा महोत्सव कोविड-19 कीं वजह से दिसम्बर माह में “ऑनलाइन” मनाने का निर्णय लिया था। इस मौक़े पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक  डॉ. दीपक गुप्ता ने छात्र योगेश को बधाई देते हुए कहाँ योगेश पिछले 3 वर्षों से एन॰एस॰एस॰ कीं और से विवि को ज़िला स्तरीय ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर विश्विधालय का नाम रोशन करते आ रहा है इसके साथ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती ने छात्र को बधाई दीं और कहाँ यह विश्विधालय के लिए गर्व की बात हैं की छात्र योगेश विश्विधालय के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी सदेव तत्पर रहता है। इसे विजेता बनने पर पूरे विवि में ख़ुशी की लहर है। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सुशांत यादव ने भी छात्र को बधाई देते कहां   योगेश विवि एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए एक उदाहरण के रूप में उभरता आ रहा स्वयंसेवक हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *