असाही कम्पनी मे चोरी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफतार

थाना कसौला पुलिस ने बावल स्थित असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड कम्पनी में घुसकर चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान बावल के वार्ड न. 6निवासी युद्धवीर उर्फ राजेन्द्र सिंह उर्फ भोजा के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता जयप्रकाश मैनेजर एच.आर मैसर्स असाही इंडिया ग्लास लिमिटेड, कम्पनी बावल ने पुलिस मे अपनी दी हुई शिकायत में बताया कि 16 मई को अल सुबह करीब 3  बजे गार्ड राकेश कुमार ने सूचना दी की कम्पनी में घुसकर 2 अनजान व्यक्ति  कम्पनी के सामान को चोरी करके ले जा रहे थे। उन्हें पकड़ना चाहा तो वे खंडहर प्लॉट मे छिप गए। खोजबीन में झाडियों मे देखा तो एक व्यक्ति छिपा हुआ था जिसे पकड़ लिया गया। दूसरा बाइक से फरार हो गया। कम्पनी के डीजी मेंटीनेन्स स्टोर को देखने पर 4 बंडल वायर, 5 मोटर, वैल्डिंग रोड होल्डर चोरी होना पाया गया। चोर से सामान 5 मोटर व वैल्डिंग रोड होल्डर  बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *