कोविड मरीजों के परिजनों के लिए हैल्प डैस्क की हुई शुरुआत

रणघोष अपडेट. कैथल. नरेश भारद्वाज

डीसी सुजान सिंह ने बताया कि कोविड मरीजों

के परिजनों के लिए जिला के नागरिक अस्पताल में कोरोना हेल्प डेस्क की

शुरुआत की गई है। इसके लिए स्वास्थ विभाग की एक स्पेशल टीम लगाई गई है।

हैल्प डैस्क पर मौजूद स्टाफ को इस बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

है।  सुजान सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क का समय सुबह ११ बजे से दोपहर १

बजे तथा सायं 4.30 बजे से 6.30 बजे तक तय किया है। कोविड संक्रमण को

रोकने के लिए डैस्क पर कार्य करने वाले कर्मी को फेस शील्ड, मास्क,

सैनिटाइजर, ग्लब्स  उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही कोविड मरीजों की

सूचना भी उपलब्ध कराई जा रही है। हेल्प डेस्क में काम करने वाले कर्मी

मरीजों की जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा सरकार द्वारा

कोविड-19 से संबंधित जिला स्तरीय हैल्पलाईन नम्बर 01746-224240, 234280,

224235 जारी किए हुए हैं, जिस पर कोरोना महामारी से संबंधित वैक्सीन

आवश्यक दवाईयां व इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए सम्पर्क किया जा सकता

है। वहीं राज्य स्तरीय हैल्पलाईन नम्बर 8558893911 पर भी महामारी के समय

में पीडि़तों की मदद के लिए जारी किया गया है। अस्पताल में रोगी सहायता

केंद्र भी बनाया गया है, जिसमें कोरोना मरीज को अगर किसी मदद की जरूरत

होती है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से तुरंत मदद पहुंचाई जाती

है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *