शिक्षा जगत से जुड़ी बड़ी खबर : शिक्षा बोर्ड ने आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए किया पाठ्यक्रम एवं प्रश्र-पत्रों का डिजाईन

  हरियाणा  विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से आठवीं की बोर्ड परीक्षा लेने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस क्रम में गुरुवार बोर्ड कार्यालय में बोर्ड अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) जगबीर सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं प्रश्र–पत्रों का डिजाईन निर्धारण करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर बोर्ड उपाध्यक्ष वी.पी.यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के विषय–विशेषज्ञ, प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रवक्ताओं द्वारा भाग लिया गया।बोर्ड अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) जगबीर सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा राज्य में स्थित सभी विद्यालयों (सीबीएसई तथा अन्य शिक्षा बोर्ड के अधीन आने वाले विद्यालयों) में आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाएंगी। इस सम्बन्ध में आज विषय–विशेषज्ञों, प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रवक्ताओं के साथ आठवीं ही परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं प्रश्र–पत्रों के डिजाईन निर्धारण हेतु बैठक का आयोजन किया गया, इन्हें बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा।

बोर्ड उपाध्यक्ष वी.पी.यादव ने बताया कि आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए एससीईआरटी व एनसीईआरटी द्वारा पूर्व में तैयार किए गए पाठ्यक्रम में से 30प्रतिशत पाठ्यक्रम कम किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में एससीईआरटी व एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम से ही परीक्षा में प्रश्र पूछे जाएंगे। भाषाई विषयों में केवल भाषाई ज्ञान जिसमें पढऩा, लिखना एवं व्याकरण सम्बन्धित ज्ञान आधारित प्रश्र पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 80 अंको की लिखित परीक्षा होगी जिसमें 50 प्रतिशत बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्र पूछे जाएंगे तथा 50 प्रतिशत विवरणात्मक प्रश्र पूछे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *