भारत पेइचिंग ओलंपिक उघाटन समारोह में भाग नहीं लेगा

चीन के शीतकालीन ओलंपिक उद्घाटन समारोह में भारतीय दूत भाग नहीं लेगा। यह घोषणा आज भारत ने की है। शीतकालीन ओलंपिक खेल पेइचिंग में होने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि खेदजनक है कि चीन ने शीतकालीन ओलंपिक को राजनीतिकरण करने के लिए चुना है। भारतीय प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने शीतकालीन ओलंपिक 2022 के लिए गलवान घाटी में घायल हुए अपने सैनिक क्यूई फैबाओ को ओलंपिक में अपना टॉर्चबियरर (मशालची) बनाया है। ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘द क्लैक्सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सैनिक क्यूई फैबाओ को जून 2020 में भारतीय सेना ने पकड़ लिया था। यह तब हुआ जब चीन ने गलवान घाटी में भारतीय बलों पर हमला करने की कोशिश की थी। रिपोर्ट के अनुसार, गलवान नदी को अंधेरे में पार करने का प्रयास करते समय 38 चीनी सैनिक डूब गए। यह घटना 15-16 जून की रात हुई थी। क्यूई फाबाओ चीनी सेना का नेतृत्व कर रहा था जो 15 जून, 2020 को भारतीय बलों पर हमले के लिए जिम्मेदार था, जिसमें ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान गलवान घाटी में तैनात कर्नल बी. संतोष बाबू मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *