KBC 12: 80 हजार रुपए के सवाल पर अरुण कुमार झा ने छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं प्रश्न का सही उत्तर

कौन बनेगा करोड़पति-12 के आज के एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट अरुण कुमार झा से हुई। दिल्ली के रहने वाले अरुण ने एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देकर अपने नाम 40 हजार रुपए कर लिए हैं। हालांकि 80 हजार रुपए के सवाल का जवाब नहीं पता होने पर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया। जानिए क्या था प्रश्न-

80 हजार रुपए के लिए पूछा गया था ये प्रश्न-

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1949 में किस देश को दो भागों में विभाजित किया गया था?

1. फ्रांस
2. ऑस्ट्रिया
3. स्वीडन
4. जर्मनी

ये है प्रश्न का सही उत्तर- जर्मनी

आपको बता दें कि अरुण कुमार 3 दिसंबर यानी गुरुवार से ही हॉटसीट पर विराजमान थे। शो में एक के बाद एक लाइफलाइन का इस्तेमाल करने के कारण अरुण कुमार के पास 80 हजार रुपए के सवाल पर कोई भी लाइफलाइन नहीं बची थी। अरुण के बाद कर्मवीर एपिसोड में पद्मश्री डॉ. रविंद्र कोल्हे और पद्मश्री डॉ. स्मिता कोल्हे को हॉटसीट पर विराजमान होने का मौका मिला। बुजुर्ग दंपति बीते 32 सालों से गरीब लोगों का इलाज कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *