चीन में फिर फैला कोरोना, एक शहर के 90 लाख लोग घरों में क़ैद

रणघोष अपडेट. विश्वभर से


चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। कोरोना का यह ताज़ा हमला चांगचुन शहर के उत्‍तर-पूर्वी औद्योगिक केंद्र में हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने वहां पर जबरदस्त लॉकडाउन लगा दिया है और इस वजह से 90 लाख लोग घरों में क़ैद हो गए हैं। लोगों से कहा गया है कि वे बिना किसी वजह के घरों से बाहर ना निकलें और उन्हें तीन राउंड की टेस्टिंग भी करवानी होगी। इसके अलावा सभी गैर जरूरी व्यवसायों को बंद कर दिया है और ट्रांसपोर्ट सेवाओं को भी रोक दिया गया है।चीन के कई शहरों में कोरोना के 1000 से ज्यादा नए मामले आए हैं और यह पिछले 2 साल में सबसे ज्यादा हैं। इनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत में मिले हैं जो चांगचुन से घिरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने जिलिन शहर में आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है। इससे पहले चीन ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर तुरंत लॉकडाउन लगाकर बहुत तेजी से काबू पा लिया था। जब दुनिया के कई देश कोरोनावायरस से जूझ रहे थे उस वक्त चीन में इसके मामले लगभग खत्म हो गए थे। लेकिन एक बार फिर मामले बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *