दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार लाख से ज्यादा, कुल केस 70 लाख के पार

रणघोष अपडेट. विश्वभर से: कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से दुनियाभर में फैलता जा रहा है। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 7,091,634 हो गई है। जबकि इस संक्रमण के कारण 406,192 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 3,224,381 है और 3,461,061 लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया के करीब 76 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 14 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 52 लाख है।

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 12 हजार 469 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 20 लाख 07 हजार 449 मामले दर्ज किए गए हैं।

कोरोना संक्रमण के 6 लाख 91 हजार 962 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 67 हजार 673 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। ब्राजील में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *