रोचक: पत्नी से हुआ झगड़ा, दिमाग शांत करने को पैदल चला गया 450 किलोमीटर

ति-पत्नी में नोकझोंक और झगड़ा कोई नई बात नहीं है। कई बार घरेलू विवाद का अंजाम काफी बुरा भी हो जाता है। ऐसे में इटली में पति-पत्नी के बीच टकराव के बाद जो कुछ हुआ वह काफी हैरान करने वाला है। यहां पत्नी से झगड़े के बाद एक शख्स इतना परेशान हो उठा कि मन को शांत करने के लिए वह पैदल चलते हुए एक हफ्ते में 450 किलोमीटर दूर चला गया।

इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना इटली के कोमा शहर की है। यह स्विट्जरलैंड सीमा के पास है। पत्नी से झगड़े के बाद यह व्यक्ति इटली के कोमा से पैदल चलते-चलते फोनो पहुंच गया, जोकि कोमा से 426 किलोमीटर दूर है। वह यहीं रुका, बल्कि 30 किलोमीटर और आगे एड्रिएटिक पहुंच गया तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

रात करीब 2 बजे पुलिस ने उसे अकेले भटकते हुए देखा तो हिरासत में ले लिया। उस पर लॉकडाउन कर्फ्यू तोड़ने का आरोप लगाया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को सारी कहानी बताई तो सब हैरान रह गए। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी से किसी बात पर झगड़े के बाद उसका मन बेहद अशांत हो गया। वह अपने अपने दिल-दिमाग को शांत करने के लिए घर से पैदल निकला था और उसे पता ही नहीं चला कि कितनी दूर तक चला गया है। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन औसतन 64 किलोमीटर पैदल चला।

पुलिस ने उसका ब्योरा डेटाबेस में डाला तो पता चला कि उसकी पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उस पर कर्फ्यू तोड़ने की वजह से 485 डॉलर का जुर्माना लगाया। उसने बताया कि रास्ते में लोगों ने उसे खाना और पानी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *