NEFT के बाद अब RTGS भी 24 घंटे, 14 दिसंबर से घड़ी देखे बिना बड़ी रकम कर सकेंगे ट्रांसफर…..जाने पूरा प्रोसेस

श में आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम) की सुविधा 14 दिसंबर से प्रति दिन चौबीसो घंटे काम करने लगेगी। इसके बाद भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जहां यह सुविधा दिन रात काम करती है। यह सेवा 13 दिसंबर को रात में साढ़े 12 बजे से अनवरत सुलभ हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मानक के हिसाब रात 12 बजे के बाद अगली तारीख शुरू हो जाती है इसलिए माना जाएगा कि भारत में यह प्रणाली 14 दिसंबर से पूरे समय काम करने वाली प्रणाली बनेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टूबर में आरटीजीएस प्रणाली को 24 घंटे काम करने वाली प्रणाली बनाने की घोषणा की थी। इससे पहले आरबीआई एनईएफटी को भी 24 घंटे काम करने वाली प्रणाली बना चुका है। आरटीजीएस बड़ी राशि के इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन में काम आने वाली प्रणाली है। जबकि एनईएफटी से दो लाख रुपये तक का ही ऑनलाइन लेनदेन किया जा सकता है।

आरटीजीएस की शुरुआत 26 मार्च 2004 को हुई थी। तब सिर्फ चार बैंक ही इससे भुगतान की सुविधा देते थे। वर्तमान में आरटीजीएस से रोजाना 6.35 लाख लेनदेन होते हैं। देश के करीब 237 बैंक इस प्रणाली के माध्यम से 4.17 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन को प्रतिदिन पूरा करते हैं।

नवंबर में आरटीजीएस से औसत 57.96 लाख रुपये का लेनदेन किया गया जो इसे वास्तव में बड़ी राशि के लेनदेन का एक उपयोगी विकल्प बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *