हरियाणा में हरको बैंक देगा किसानों को जीरो प्रतिशत ब्यान पर ऋण

हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव ने किसान आंदोलन पर कहा भाजपा के लिए किसान से बड़ा कुछ नहीं


 हरको बैंक हरियाणा के किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर लोन देगा। यह सुविधा कोविड के समय से ही शुरू कर दी गई थी। बैंक के चेयमैन अरविंद यादव ने कहा कि पिछले छह साल के पीएम मोदी सरकार का रिकार्ड उठा लिजिए। कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में किसानों को हर तरीके से कमजोर और असहाय बना दिया था। पीएम मोदी ने सत्ता में आते ही कहा था कि देश का किसान उठेगा तो देश चलेगा। वह हमारा सबकुछ है। भाजपा के लिए किसान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसानों के नाम पर राजनीति का खेल किया जाता रहा है। भाजपा ने वैज्ञानिक और संवैधानिक तरीके से किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए तीन बिलों का जो ड्राफ्ट तैयार किया है उसे विपक्ष ने गलत ढंग से प्रचारित कर किसान भाईयों को गुमराह करने का काम किया। जो  किसान के ठेकेदारी करते हैं वे बताए भाजपा  सरकार से पहले तक कांग्रेस की सरकार किसानों को गन्ना, बाजरा, सरसों समेत अनेक फसलों पर क्या भाव देती थी। जो बाजरा कांग्रेस राज में 700-800 रुपए प्रति किवंटल बिकता था भाजपा उसे 1950 रुपए में खरीद रही है। राजस्थान- पंजाब सरकार श्वेत पत्र जारी कर बताए कि उसने अपने राज में किसानों के लिए क्या कदम उठाए। अरविंद यादव ने कहा कि हमने कोरोना काल में ही केंद सरकार के माध्यम से 400 करोड़ रुपए किसानों के खातों में मदद के तौर पर भिजवाए हैं। इसके अलावा अनेक करोड़ों रुपए की राशि समय समय पर जारी होती रही है। उन्होंने पंजाब सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वह इतनी देश के किसानों की हितैषी है तो वह एसवाईएल मुददे पर हरियाणा के हिस्से के पानी को क्यों नहीं दे रही है। पानी के मुद्दे पर उन्हें हरियाणा का किसान नजर क्यों नहीं आता। किसानों के नाम पर कांग्रेस एवं विपक्षी दलों की दोगली पॉलिसी नहीं चलेगी। अरविंद यादव ने किसानों से अपील की है कि बिलों को लेकर जो भी भ्रांति है जिसे अनेक वार्ताओं के माध्यम से दूर किया जा चुका है। अगर अभी भी संतुष्ट नहीं है तो वे टेबल पर बातचीत  जारी रखे। समाधान जिद से नहीं आपसी बातचीत से ही होगा। हमें उम्मीद है कि  हमारे देश का किसान बहुत समझदार है। उसे एक बार तो बहकाया जा सकता है बार बार नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *