दिल्ली में मिले कंट्री मेड हैंड ग्रेनेड

हिरासत में 1 आरोपी, टेरर लिंक की तलाश करेगी पुलिस


नॉर्थ दिल्ली के आउटर इलाके में कंट्री मेड हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इलाके से तकरीबन 6-7 की संख्या में ग्रेनेड बरामद हुए हैं. इसके बाद फौरन बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी गई. फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है. पुलिस को मेट्रो विहार इलाके की खेतों में बम मिलने की जानकारी मिली थी.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आउटर नार्थ दिल्ली इलाके में 7 से 8 लाइव ग्रेनेड मिले हैं. यह ग्रेनेड कंट्री मेड बताए गए है. इन ग्रेनेड को यहां किसने और किस मकसद से स्टोर किए है, पुलिस जांच कर रही है. अभी तक पुलिस को टेरर या गैंगस्टर लिंक इन ग्रेनेडस का नहीं मिला है. फिलहाल शुरुआती जांच की जा रही है.
कल डीसीपी करेंगे पीसी
इस मामले में कल यानी मंगलवार दोपहर 1 बजे डीसीपी आउटर नार्थ अपने दफ्तर में पीसी करेंगे. फिलहाल शुरुआती जांच चल रही है, इसलिए कल पीसी की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मेट्रो विहार इलाके के खेतों में लाइव ग्रेनेड मिले है. ये ज्यादा पुराने नहीं है और कंट्री मेड है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Image 2026 07 23 at 7.20.08 PM