हाय री किस्मत! 94 फीसदी अंक लाकर भी फेल हो गई छात्रा

उत्‍तर प्रदेश के अमेठी में दसवीं के र‍िजल्‍ट का एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा के 10वीं बोर्ड में 94 प्रत‍िशत अंक आए हैं लेक‍िन उसके बाद भी वह छात्रा फेल हो गई है. बताया जा रहा है क‍ि इसमें यूपी बोर्ड के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है.

बताया जा रहा है क‍ि छात्रा भावना वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक पाए है लेक‍िन वह फेल हो गई है. प्रैक्टिकल में 180 की जगह 18 अंक पाकर छात्रा फेल हुई है. यूपी बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में छात्रा को 402 अंक मिले है. वहीं पांच व‍िषयों के प्रैक्‍ट‍िकल में उसे स‍िर्फ 3 नंबर के ह‍िसाब से केवल 18 अंक ही म‍िले है.

स्‍कूल प्रशासन का कहना है क‍ि छात्रा पढ़ने में बहुत होश‍ियार है और उसे स्‍कूल ने प्रैक्‍ट‍िकल में हर व‍िषय में 30 मार्क्‍स द‍िए थे. लेक‍िन बोर्ड की गलती से वह हर व‍िषय में 3 नंबर शो कर रहा है. स्‍कूल प्रशासन का कहना है क‍ि अगर छात्रा को प्रैक्‍ट‍िकल में द‍िए गए 30-30 मार्क्‍स जोड़ द‍िए जाएं तो उसका टोटल 600 में से 562 होता है. इसके मुताब‍िक छात्रा के 94 फीसदी अंक होने चाहिए थे लेक‍िन छात्रा को मार्क्‍स शीट में फेल द‍िखाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Image 2026 07 23 at 7.20.08 PM