Big Breaking News:- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भगवा सिमटा हुआ नजर आ रहा है

निर्वाचन आयोग के रुझानों में कांग्रेस बहुमत के करीब, 110 सीटों आगे, बीजेपी 71 सीटों तक सिमटी


बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई शिग्गांव विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. बीएस येदियुरप्पा के बेटे और बीजेपी के बीवाई विजयेंद्र शिकारीपुरा विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं. कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व की सराहना की. ईसीआई के रुझानों में पार्टी 95 विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रही है.


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है. निर्वाचन आयोग ने अब तक 224 में से 209 सीटों के रुझान जारी किए हैं. कांग्रेस इन रुझानों में बहुमत के आंकड़े 113 के करीब पहुंचती हुई दिख रही है और 110 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाई हुई है. भाजपा  71 और जद (एस) 23 विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं. मतगणना के बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शिमला में जाखू हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचीं. आपको बता दें कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कर्नाटक की सत्ता में आने पर बजरंग दल को बैन करने की बात कही थी, जिसे भाजपा ने बजरंगबली से जोड़कर अपने कर्नाटक चुनाव अभियान में बड़ा मुद्दा बनाया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp Image 2026 07 23 at 7.20.08 PM