Gold Silver Price Today: आज सोने का दाम देश में 14493 रुपये प्रति ग्राम है। यह 24 कैरेट गोल्ड का रेट है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 13285 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 10870 रुपये प्रति ग्राम है। बता दें, गुड रिटर्न्स के अनुसार 24 की तुलना में आज 25 जुलाई को सोने का दाम 69 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा है।
23 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 55 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 45 रुपये प्रित ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बता दें, वैश्विक स्तर पर तनाव का असर सोने के बाजार पर साफ देखने को मिल रहा है। गोल्ड की कीमतों में इस दौरान गिरावट देखने को मिली है। केंद्र सरकार की तरफ से गोल्ड पर इस समय 15 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है।
किस शहर में क्या है गोल्ड का रेट (Gold Price today)
चेन्नई में 13509 रुपये, मुंबई में 14493 रुपये, दिल्ली 14508 रुपये, कोलकाता 14493 रुपये, बेंगलुरू – 14493 रुपये, हैदराबाद 14493 रुपये, पुणे 14493 रुपये, बड़ोदरा 14498 रुपये और अहमदाबाद में 14498 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सोना बिक रहा है। बता दें, लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 14632 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है। इन कीमतों में मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा हुआ है।
कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल से बढ़ टेंशन
इस हफ्ते क्रूड ऑयल के रेट में 6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जिसकी वजह से कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया। हालांकि, आज शनिवार को कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। बता दें, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का नकारात्मक प्रभाव गोल्ड के बाजार पर पड़ेगा। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ेगी और महंगाई बढ़ने से ब्याज दरों में इजाफा होगा। इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने से सोने के मार्केट पर बुरा असर पड़ता है।
चांदी का क्या है रेट (Silver Price Today)
आज शनिवार को चांदी का रेट भारत में 239900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। पिछले एक साल के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली थी। लेकिन युद्ध ने पूरे मोमेंटम की हवा निकाल दी।
बुलियंस मार्केट में क्या है रेट
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी रेट्स के अनुसार कल शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 143781 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 23 कैरेट गोल्ड का रेट 143205 रुपये, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 131703 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, चांदी का रेट कल शुक्रवार की शाम को 222721 रुपये प्रति किलोग्राम था। इन कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जुड़ा हुआ है।