‘अच्छा हुआ जो पता चल गया’, होटल में प्रेमी संग कमरा बुक कराते मिली पत्नी, सन्न रह गया पति; फिर…

Husband- Wife Story: ताजनगरी आगरा में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी को होटल में प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पत्नी का प्रेमी कोई और नहीं पति का ही दोस्त निकला। पति, अपनी पत्नी और दोस्त को होटल में एक साथ देखकर सन्न रह गया। उसने वहां हंगामा शुरू कर दिया। बुर्का पहनी पत्नी को खींचकर होटल के बाहर लाया और बुरी तरह कोसने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे समझाने की कोशिश तो पति ने उन्हें झिड़क दिया। पति बार-बार यही कहता रहा कि अच्छा हुआ कि समय रहते पता चल गया।

पति-पत्नी के बीच बवाल और हंगामे का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मारपीट भी हुई। यह देख प्रेमी के पसीने छूट गए। होटल के बाहर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे की है। ट्रांसयमुना थाने के शाहदरा इलाके में स्थित डीपी होटल में एक महिला और युवक पहुंचे। महिला बुर्का पहने थी। दोनों ने कमरा मांगा।

इस दौरान रिसेप्शन पर बैठा कर्मचारी उनसे बात कर रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां आ गया। उसने आते ही हंगामा शुरू कर दिया। बुर्का पहने महिला उसकी पत्नी थी। युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। मारपीट हो गई। होटल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कराया। तीनों को बाहर निकाल दिया। यह देख प्रेमी के होश उड़ गए। वह वहां से खिसकने लगा। पति तैश में था। पत्नी को होटल से बाहर खींच लाया। उसे भला-बुरा कहने लगा। प्रेमी के खिलाफ भी उल्टा सीधा बोलने लगा। प्रेमी उसका दोस्त था। मामला बढ़ता देख प्रेमी ने दौड़ लगा दी। पति-पत्नी रह गए। लोगों ने उन्हें समझाया, मामला शांत कराने का प्रयास किया। पति कुछ सुनने को तैयार नहीं था। यही बोल रहा था कि अच्छा हुआ समय रहते पता चल गया।

मायके में रह रही है पत्नी

पति ने आरोप लगाया कि पत्नी तीन माह से मायके में रह रही है। अब उसे पता चला कि इसकी असली वजह क्या है। उसकी तो जान को खतरा है। उसने आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे कई बार मारने का प्रयास भी किया है। उसने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। पुलिस का कहना है पति-पत्नी के विवाद का मामला थाने तक नहीं आया था। किसी ने भी इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की है। पुलिस को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। सारी बातें सामने आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *