झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधलियों को लेकर छात्र धरना प्रदर्शन-प्रदर्शन और अनशन कर रहे हैं। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने का बयान आया है। कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी ने कहा- “इस सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो, नेशनल की सरकार हो या फिर झारखंड की सरकार हो।” इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चल रहे प्रोटेस्ट पर कांग्रेस का रुख साफ किया था। जानिए कांग्रेस के दोनों नेताओं ने झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों पर क्या कहा।
कांग्रेस के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी ने झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन पर कहा- “देश में हो रहे छात्र आंदोलन एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं। मैंने साफ कहा है- देहरादून में कहा है। इलाहाबाद में कहा है। अब गुड़गांव जाकर कहने वाला हूं। हमारा एजुकेशन सिस्टम कोलेप्स है। बहुत महंगा है और दबाने वाला है। हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए। इस सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए। चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो, नेशनल की सरकार हो या फिर झारखंड की सरकार हो।”