Jharkhand protest live updates: रांची में सड़कों पर उतरे हजारों छात्र खेतो के रास्ते नई विधानसभा के परिसर तक पहुंच गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद अब आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। इससे पहले चौथा बेरिकेड तोड़ने के बाद उन पर वाटर कैनन से पानी छोड़ा गया लेकिन इसके बावजूद पुलिस छात्रों नहीं रोक पाई। पानी की बौछार पड़ते ही प्रदर्शनकारी छात्रों ने नाचना शुरू कर दिया। कुछ छात्र खेतो के रास्ते विधानसभा की दीवार तक पहुंच गए। इसके बाद छात्रों ने आखिरी बैरिकेड भी तोड़ दिया और विधानसभा की ओर भाग गए।
LIVE Updates-
3.48 PM: Jharkhand protest live updates- विधानसभा के बाहर खड़े छात्र
छात्र अभी विधानसभा के बाहर खड़े हुए हैं। उधर विधानसभा की कार्यवाही भी खत्म हो गई है। ऐसे में पुलिस छात्रों से अपील कर रही है कि वह मार्च खत्म कर अपने-अपने घर जाइए
3.00 PM: Jharkhand protest live updates- पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
विधानसभा के पास पहुंचे छात्रों को हटाने के लिए आंसू गैस छोड़े जा रहे हैं।
2. 23PM: जेपीएसएसी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते गिरफ्तार
छात्रों के मार्च के बीच जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते को सोमवार को सीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उन टीडीपीएल की मिलीभगत से 14वीं पीटी में बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोप हैं। इससे पहले सीआईडी डिप्टी परीक्षा नियंत्रक समेत 19 लोगों को कर गिरफ्तार चुकी है।
1.15 PM: Jharkhand protest live updates- विधानसभा से पहले भगदड़
झारखंड विधानसभा से पहले भगदड़ मच गई गई है। छात्र विधानसभा परिसर में बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने पहली बार हल्का लाठीचार्ज किया है।
12.59 PM: Jharkhand protest live updates- छात्रों ने तोड़ा आखिरी बैरिकेड
छात्रों ने आखिरी बैरिकेड भी तोड़ दिया है और अब वे विधानसभा की ओर भाग रहे हैं।
12.36 PM: Jharkhand protest live updates- विधानसभा की दीवार तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
पेपर लीक के विरोध मे रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी विधानसभा की दीवार तक पहुंचे गए हैं।
12.30 PM: Jharkhand protest live updates- छात्रों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल
पुलिस ने नई विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों द्वारा चौथा बैरिकेड तोड़े जाने के बाद उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
12.16 PM: Jharkhand protest live updates- छात्रों ने चौथा बैरिकेड भी तोड़ा
छात्रों ने जगन्नाथ टेंपल के पास चौथा बैरिकेड भी तोड़ दिया है और नई विधानसभा से 500 मीटर की दूरी पर पहुंच गए हैं।
11.58 AM: Jharkhand protest live updates- 15 हजार से ज्यादा छात्र मार्च में शामिल
विधानसभा मार्च में अबतक 15,000 से अधिक संख्या में छात्र शामिल है। अभी और छात्र भी रांची पहुंच रहे हैं । छात्रों के हाथ में तिरंगा है। तिरंगे के अलावा किसी भी पार्टी संस्था से जुड़ा कोई झंडा या बैनर नहीं है।
11.49 AM: Jharkhand protest live updates- तीसरा बैरिकेड पार कर सड़कों पर बैठे छात्र
छात्रों का पहला समूह तीन बैरिकेड तोड़ जगन्नाथपुर मंदिर स्थित बैरिकेड तक पहुंच गया है। रांची पुलिस छात्रों से संयमित रहने की लगातार अपील कर रही है। जगन्नाथपुर इलाके के लोगों को कहीं आने जाने नहीं दिया जा रहा है। इसका स्थानीय लोग भी विरोध कर रहे है। वहीं छात्र भी सड़कों पर बैठ गए हैं।
11.25 AM: Jharkhand protest live updates- छात्रों ने लांघा तीसरा बैरिकेड
नई विधानसभा का घेराव करने निकले छात्रों ने तीसरा बैरिकेड भी पार कर लिया है। वह हाथों में तिरंगा लिए और लगातार नारेबाजी कर आगे बढ़ रहे हैं।
11.07 AM: Jharkhand protest live updates- एंबुलेंस में मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो
पिछले 9 दिनों से भूखहड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी छात्रों के प्रोटेस्ट मार्च में शामिल हुए हैं। वह एंबुलेंस में विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
11.00 AM: Jharkhand protest live updates- छात्रों का मार्च जारी
हजारों की संख्या में छात्र नई विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोकने के लिए कंटीले तारों की बैरिकेडिंग की है और वाटर कैनन भी मौजूद हैं। इसके अलावा बीएनएस की धारा 163 भी लागू है। छात्र नारेबाजीर करते हुए लगातार मार्च कर रहे हैं।
10.40 AM: Jharkhand protest live updates- छात्रों ने पहले बैरिकेड को किया पार
पुलिस से कुछ देर की बातचीत के बाद पहले बैरिकेड को पार करते हुए छात्रों ने मार्च आगे बढ़ा दिया है। इस बीच पुलिस ने भी जगह-जगह सुरक्षा के भारी इंतजाम किए हैं।
10.33 AM: Jharkhand protest live updates- CM आवास का घेराव कर रहे बीजेपी विधायक
बीजेपी विधायकों ने भी आज हेमंत सोरेन पर दबाव बनाने के लिए सीएम आवास के घेराव की योजना बनाई है। इस बीच पुलिस ने भी इन विधायकों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया है।
10.21 AM: Jharkhand protest live updates- छात्रों का मार्च शुरू
पूरे झारखंड से इकट्ठा हुए छात्रों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा की ओर मार्च शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक करीब 50 मीटर की दूरी पर पहले ही घेरे में छात्रों को रोकने की कोशिश की जा रही है। पुलिसकर्मी उन्हें समझाने की कोशिश कर रही है और छात्र बैरिकेडिंग के पास नारेबाजी कर रहे हैं।
9.10 AM: Jharkhand protest live updates- अब छात्रों की क्या मांग?
छात्रों और सरकार के बीच जो बात फंसी है वह जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने को लेकर है। पूरे मामले की सीबीआई जांच पर भी सहमति नहीं बनी है। छात्रों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगें तीन बिंदुओं पर केंद्रित है। इसमें परीक्षाओं को रद्द करना, रद्द के बाद जांच करना और रिफॉर्म शामिल हैं। छात्रों का कहना है कि सरकार ने रिफॉर्म से जुड़ी करीब 90 फीसदी मांगों को स्वीकार किया है, लेकिन परीक्षा रद्द करने और जांच से जुड़ी उनकी अहम मांगों पर सरकार तैयार नहीं हुई है। छात्रों ने आरोप लगाया कि टीडीपीएल एजेंसी के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं को लेकर भी सरकार जांच कराने को तैयार नहीं है।
9.05 AM: Jharkhand protest live updates- पूरे झारखंड से रांची पहुंच रहे छात्र
छात्र सुबह 10 बजे पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक मार्च करेंगे। इसके लिए पूरे झारखंड से रांची पहुंच रहे हैं। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, पुलिस प्रशासन हमें जहां भी रोकेगा, हम वहीं बैठ जाएंगे। हमारा आंदोलन सांकेतिक है। पूरे झारखंड के लोगों को पता है कि आज विधानसभा मार्च और ‘घेराव’ हो रहा है। हम सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि छात्र एकजुट हैं और अपनी मांगों पर अडिग हैं। अगर सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो कल इससे भी बड़ा विरोध प्रदर्शन हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, सरकार ने जो फैसला लिया है, उससे हम बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। हमारी सभी मांगें जरूरी और अहम हैं हम अपनी इन जायज मांगों पर कायम हैं। जिन भी परीक्षाओं को हमने चुनौती दी है, उनमें गड़बड़ी रही है। खासकर सीजीएल परीक्षा तो एक बहुत बड़ा घोटाला थी। सरकार इन परीक्षाओं के मामले को सुलझाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। बल्कि, ऐसा लगता है कि वे कुछ परीक्षाओं की जांच करने को भी तैयार नहीं हैं।
8.55 AM: Jharkhand protest live updates- झारखंड विधानसभा घेराव से पहले देवेंद्र नाथ महतो बोले- बदलाव का दिन है
आंदोलन को लेकर पिछले 9 दिनों से भूखहड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा है कि आज क्रांति और बदलाव का दिन है। विधानसभा घेराव से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, आज का विधानसभा घेराव हमारे लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने मार्च में शामिल होने आ रहे लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के विवाद से बचें और अगर पुलिस उनका रास्ता रोकने की कोशिश करे तो उनसे उलझने के बजाय नए रास्ते तलाशने की कोशिश करें। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि किसी भी पार्टी का राजनीतिक या धार्मिक झंडा लेकर आंदोलन में ना आएं, केवल तिरंगा लेकर पहुंचें।
पिछले 9 दिनों से भूखहड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो भी पहले एंबुलेंस और अब छात्रों के कंधों पर मार्च में शामिल हुए। उनके हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर भी थी। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, वह अनशन खत्म नहीं करेंगे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रही है लेकिन छात्र कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि जब तक सीजीएल परीक्षा रद्द नहीं होगी और सीबीआई जांच के आदेश नहीं दिए जाएंगे, वे ये आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
क्या है छात्रों की मांग?
मुख्य तौर पर छात्रों और सरकार के बीच बात सीजीएल परीक्षा को लेकर फंसी हुई है। छात्रों ने सीजीएल परीक्षा को रद्द करने और इसकी सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। सरकार ने कहा है कि एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच कराई जाएगी और अगर वित्तीय धांधली सामने आती है, तो ईडी से जांच कराई जाएगी। हालांकि छात्र अभी भी सीबीआई जांच की मांग पर कायम हैं।