- क्या ये मर्डर है या सुसाइड? पुलिस सबूतों के आधार पर जल्द करेगी खुलासा।
- सुसाइड से पहले सुशांत ने दो लोगों को किया था फोन।
- प्राथमिमक जांच में डिप्रेशन के चलते खुदकुशी के थ्योरी पर जांच कर रही पुलिस।
रणघोष न्यूज. विजय कुमार | फिल्मी जगत के एक मशहूर एक्टर के यूं अचानक सुसाइड कर लेने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस काफी हैरान है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि इतने शोहरत हासिल करने के बाद भी इतने बड़े एक्टर को सुसाइड कमिट करना पड़ा। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। दिन प्रतिदिन परत दर परत नए-नए खुलासे हो रहे है। लेकिन इसे मर्डर कहें या सुसाइड ? इस बारें में कह पाना काफी मुश्किल है।
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में कुछ दिन पहले एक नया खुलासा हुआ है। यह खुलासा उनकी बहन ने किया है। पुलिस सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की गहनता से जांच कर रही है और पुलिस ने इस मामले में एक नई रिपोर्ट पेश की है। दरअसल, सुशांत सिंह ने सुसाइड करने से पहले दो लोगों को फोन किया था। उनमें से एक सख्स उनका करीबी दोस्त महेश शेट्टी था और दूसरी उनकी बहन थी।
कॉल रिकॉर्डस से यह पता चला है कि मरने से कुछ समय पहले उन्होंने दो लोगों को फोन मिलाया था। सुशांत सिंह राजपूत के बहन से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन के बारें में पहले से पता था, वह जानती थी कि सुशांत काफी लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे लेकिन वह इस डिप्रेशन के चलते इतने बड़ा कदम उठा लेंगे इसकी जानकारी नहीं थी।
सुसाइड की रात 14 जून को सुशांत सिंह ने अपनी बहन को फोन लगाया और थोड़ी देर ही बात की उसके बाद उन्होंने अपने दोस्त महेश शेट्टी को फोन मिलाया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और जब महेश शेट्टी ने उन्हें वापस कॉल बैक किया तब तक बहुत देर हो चूकी थी।
सुशांत इस दुनिया को अलविदा कह चूके थे। सुशांत सिंह का सुसाइड अभी भी रहस्य बना हुआ है, लेकिन प्राथमिक जांच में यहीं पता चला है कि सुशांत सिंह ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड किया है।
पुलिस अभी सुशांत सिंह के फोन को गहनता से खंगाल रही है, वह पता कर रही है वो कौन से कारण थे जिसने सुशांत सिंह को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। खैर पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है और परत दर परत नए-नए खुलासे कर रहे हैं।
करण जौहर और सलमान खान सहित आठ लोगों पर केस दर्ज
आपको बता दें कि 17 जून को करण जौहर और सलमान खान सहित आठ लोगो पर पटना के मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज किया है। जिसकी सुनवाई अगले महीने होगी। रिपोर्ट में इन लोगों के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत को मौत के लिए उकसाने के आरोप लगाए गए है। यह आरोप कितने सच है और कितने झूठ ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।
नहीं शांत हो रहा सुशांत सुसाइड केस मामला
सुशांत सिंह राजपूत मर्डर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है उनके यूं अचानक सुसाइड ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। यह मामला अब दिन प्रतिदिन और गर्मी पकड़ता जा रहा है। लेकिन कुछ लोग इस मामले से सिर्फ अपना उल्लू सीधा कर रहें है वह बस टीआरपी और सुर्खियों में बने रहने के लिए इस मामले में नई-नई कंट्रोवर्सी पैदा कर रहे है, जो बिल्कुल गलत है। पुलिस को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि ये सभी कंट्रोवर्सीयां केस को गलत दिशा में लेकर जा सकती है।
सोशल साइट्स पर शुरू हुआ जस्टिस फॉर सुशांत कैंपेन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग थी। उनकी मौत के बाद से ही कई लोग उनके समर्थन में खड़े हो चूके है। कई फिल्मी जगत से जुड़े लोगों और स्टार्स ने भी इस मामले में अपनी बात खुल कर सबके सामने रखी है। वहीं सोशल साइट्स पर जस्टिस पर सुशांत सिंह राजपूत तेजी से फैलने लगा।