संयुक्त किसान संघर्ष समन्वय संगठनों का एन एच -71 गंगायचा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन कर छठें दिन भी जारी रहा

जिला रेवाड़ी के संयुक्त किसान संघर्ष समन्वय संगठनों द्वारा एन एच71 गंगायचा जाट टोल प्लाजा पर छठे दिन भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रखा गया। सरकार द्वारा तीनो काले कृषि कानून वापस लेकर रद्द किए जाने एम एस पी को कानूनी जामा पहनाये जाने तक संघर्षरत रहने का अपना संकल्प दोहराया। आम आदमी पार्टी के पूर्व एम एल कमांडो सुरेंद्र सिंह एवम आम आदमी पार्टी जिला झज्जर के महामंत्री धर्मवीर डागर ने किसानों के शांतिपूर्वक धरने को अपना समर्थन देते हुए किसानों की दोनों मुख्य मांगे सरकार द्वारा मान लिए जाने के लिए चेताया।पंजाब चंडीगढ़ के किसान सरदार कुलदीप सिंह पन्नू,हरविंदर सिंह,जगरूप सिंह,हरप्रीत कौर,एवम गुरप्रीत कौर ने धरना परदर्शन स्थल पर पहुंचकर भारत के किसानों के समर्थन में विचार रखते हुए कहा कि यह लड़ाई अब केवल पुरुष किसानों की नही रह गई है।महिला किसानों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के संघर्ष में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करा दी है।उन्होंने कहा हम अपने हितों के लिए साथ लड़ेंगे और जीतेंगे। जींद और हिसार से आये किसान एडवोकेट गुरमेल सिंह,रिछपाल सिंह,पर्मिन्दरपाल सिंह,अमरजीत सिंह,सूबेदार सिंह,मलकान्त सिंह ,रमेश चंद आदि किसानों ने भी अपने विचारों में सरकार की किसानों के प्रति की जा रही उपेक्षा की घोर निंदा करते हुए इस लड़ाई को किसानों की दोनों मुख्य मांगे नही माने जाने तक जारी रखे जाने का संकल्प लिया अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन के निमोठ, राजपुरा के कॉमरेड बलराम ने इस लड़ाई को किसानों के साथसाथ मजदूर वर्ग को भी दूरगामी परिणामों से अवगत करवाते हुए इस संघर्ष को जारी रखे जाने के लिए मजबूती से भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) जिला रेवाड़ी संगठन के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा किसानों एवम सरकार की बीच की गई मध्यस्थता से उपजे नए परिपेक्ष्य से किसानों को अपनी जीत नही मानकर एक पड़ाव मानना चाहिये और मुख्य दोनो मांगों को पूरा किये जाने तक मजबूती से किसानों के संघर्ष को जारी रखना है। जय किसान आंदोलन रेवाड़ी के अध्यक्ष मास्टर धर्म सिंह बोहतवास संयोजक धर्मपाल नंबरदार, भारतीय किसान यूनियन जिला रेवाड़ी से उप प्रधान कुलदीप सिंह भुढपुर,गूगन सिंह,राजकुमार ,राजपुरा से अमर सिंह महावीर सिंह,मनोहर सिंह,सुभाष शर्मा गंगायचजात,तोता राम,सांवल राम आहलियावास,भी धरना परदर्शन में शामिल रहे  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *