Big Big Breaking News in Rewari Politics : भाजपा नेता सुनील यादव मुसेपुर का सीधा चैलेंज

कापड़ीवास- अरविंद यादव अपने क्षेत्र से जीत कर दिखा दे वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे

नगर परिषद रेवाड़ी चेयरमैन को लेकर भाजपा में घमासान शुरू हो गया है। सुनील यादव मुसेपुर ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव को सीधी चुनौती दी है कि वे अपने अपने क्षेत्र में चुनाव जीतकर दिखा दे वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। यहां बता दें कि सुनील यादव 2019 के चुनाव में रेवाड़ी सीट पर भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें यह टिकट राव इंद्रजीत सिंह के आशीर्वाद से मिली है। सुनील यादव का बयान अरविंद यादव एवं कापड़ीवास के आरती राव को चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने को लेकर था।

शुक्रवार को अरविंद यादव एवं रणधीर सिंह कापड़ीवास के बयान से पूरे दिन सियासी हलचल मची रही। यहां बता दें कि विधानसभा चुनाव में दोनो ही नेता टिकट के प्रमुख दावेदार थे। सुनील यादव ने कहा कि वे सीधे तौर पर अरविंद यादव को चैलेंज करते हैं कि वे अपने सेक्टर तीन से ही निजी तौर पर चुनाव जीतकर दिखा दे। इसी तरह रणधीर सिंह कापड़ीवास अपने गांव में विजय हासिल कर ले। वे राजनीति से सन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह  का इतिहास हमेशा मूल्यों की राजनीति पर रहा है। नगर निकाय चुनाव में उन्होंने समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है। भाजपा 2014 के विधानसभा चुनाव में जब आरती राव को टिकट नहीं मिली तो राव इंद्रजीत सिंह ने पार्टी प्रति समर्पण दिखाते हुए कापड़ीवास को भारी मतों से विधानसभा में पहुंचाने का काम किया।

इसी तरह 2019 में जब दुबारा टिकट नहीं मिली तो भी पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात एक कर दिए। इन दोनों नेताओं ने पार्टी के लिए क्या किया। यह बताने की जरूरत नहीं है। अगर कापड़ीवास खुद को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता मानते हैं तो उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए पार्टी के साथ चुनाव में बगावत क्यों की। इसी तरह अरविंद यादव ने भीतरखाने पार्टी को कमजोर करने का काम किया। इसलिए जनता अच्छी तरह से जानती है कि वे अपने वजूद को जिंदा रखने के लिए राव इंद्रजीत सिंह पर जानबूझकर हमला कर रहे हैं लेकिन उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *