शादी तभी करूंगा जब… अभिजीत दीपके ने लिए रखी है एक शर्त, किसने किया खुलासा

पेपर लीक के मुद्दे पर देशभर के युवाओं को जुटाकर सरकार के विरोध में बड़ा आंदोलन करने वाले अभिजीत दीपके फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। आंदोलन का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे दीपके की शादी की खबरें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते दिनों अभिजीत दीपके की मां ने बताया था कि प्रदर्शन की सफलता के बाद से अभिजीत के लिए रिश्तों की बाढ़ सी आ गई है। अब उन्होंने एक और खुलासा किया है। दीपके की मां ने बताया कि CJP संस्थापक ने शादी के लिए एक शर्त रखी है।

बता दें कि इससे पहले चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी को बनाने वाले अभिजीत दीपके आंदोलन शुरू करने के बाद से ही खबरों में बने हुए हैं। दीपके मूल रूप से महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं और पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन शुरू करने से पहले वे अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी कर रहे थे। सोशल मीडिया पर CJP को मिली प्रसिद्धि के बाद दीपके भारत लौटे थे और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर 36 दिनों तक चले प्रदर्शनों की अगुवाई की थी।

शादी के रिश्ते और दुल्हन की पसंद को लेकर अभिजीत दीपके की मां ने एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अभिजीत का मानना है कि शादी जैसा बड़ा फैसला लेने से पहले खुद के पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। दीपके ने घरवालों से साफ कर दिया है कि वे अपनी पढ़ाई पूरी करने और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर होने के बाद ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

अभिजीत की मां अनिता दीपके ने पीटीआई को बताया, “उसके लिए आंदोलन शुरू होने से पहले भी रिश्ते आते थे। 2 साल से रिश्ते आ रहे थे। लेकिन उसने कहा कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद और पैसे कमाने के बाद ही कुछ करूंगा। वो कहता था कि मैं अभी शादी करूंगा तो उसको खिलाऊंगा क्या।… मैं कहती थी कि पैसे हैं, तो वह कहता कि नहीं, खुद की कमाई जरूरी है।” अनिता दीपके ने यह भी कहा कि अभिजीत बेहद स्वाभिमानी हैं, और सादगी से शादी करेंगे।

यह पूछे जाने पर कि वो दीपके के लिए कैसी लड़की ढूंढ रही हैं, अभिजीत की मां ने कहा कि इसका फैसला अभिजीत ही करेंगे। उन्होंने कहा, “बहू तो उसकी पसंद ही होगी। मेरी कोई मर्जी नहीं चलेगी इस पर, न ही उसके पापा की। जो करेगा वो ही करेगा। हमने कोई लड़की नहीं देखी है। ना ही अभिजीत ने इस बारे में कुछ बताया है।”

अभिजीत ने मां ने इससे पहले भी एक इंटरव्यू में इस पर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि आंदोलन के बाद अभिजीत के रिश्ते के लिए बहुत सारे फोन आ रहे हैं। वहीं जब पूछा गया था कि उन्हें अपने घर के लिए कैसे बहू पसंद है तो उन्होंने कहा था, “पहले मेरी ख्वाहिश थी की बहू एकदम सीधी सादी हो। लेकिन अब अभिजीत जिस मुकाम पर है उसके बाद जीवनसाथी चुनने का पूरा फैसला पूरी तरह उसी का है।” अभिजीत खुद फिलहाल मीडिया से दूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *