Delhi Metro Updates : लाल किला मेट्रो स्टेशन के एंट्री व एग्जिट गेट बंद, जानिए अन्य स्टेशनों का हाल

26 जनवरी के दिन किसानों द्वारा किए गए उपद्रव को देखते हुए राजधानी दिल्ली में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। राजधानी के हालात देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने भी बुधवार को अहम फैसला लिया।

डीएमआरसी ने लाल किला मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह बंद कर दिया है। इस स्टेशन पर यात्रियों को ना तो एंट्री मिलेगी और ना ही एग्जिट मिलेगा। वहीं, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सिर्फ एंट्री बंद रहेगी, यहां पर यात्रियों के लिए एग्जिट गेट खुला रहेगा। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो के अन्य सभी मेट्रो स्टेशन पर यात्री सेवाएं सामान्य हैं। माना जा रहा है कि डीएमआरसी ने यह निर्णय किसान के दोबारा संभावित उपद्रव के चलते किया गया है।