हरियाणा में ईद की छुट्‌टी रद्द !

हरियाणा सरकार ने इस बार प्रदेश में ईद की छुट्टी रद्द कर दी है। चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी रद्द की गई है। सरकार ने 31 मार्च की छुट्टी को रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे में बदल दिया है।

पत्र में हवाला दिया गया है कि 29 और 30 मार्च को वीकेंड और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से ऐसा किया गया है। हरियाणा में करीब 6% मुस्लिम आबादी है, यानी प्रदेश में लगभग 18 लाख मुस्लिम मतदाता हैं।

छुट्‌टी रद्द होने का नोटिफिकेशन

8 विधानसभा सीटों पर मुस्लिमों की आबादी ज्यादा प्रदेश में आधा दर्जन विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक स्थिति में रहते हैं। फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, नूंह, हथीन, सोहना, यमुनानगर, साढौरा और जगाधरी में मुस्लिम समुदाय के काफी लोग रहते हैं। नूंह, पलवल और गुरुग्राम दिल्ली और राजस्थान की सीमाओं से सटा हुआ है, जबकि यमुनानगर उत्तर प्रदेश से सटा हुआ है। (News Credit:- Dainik Bhaskar )