दिल्ली के टिकरी कलां में CNG स्टेशन पर धमाका, एक की मौत, कई जख्मी

दिल्ली के टिकरी कलां में बुधवार को एक सीएनजी स्टेशन पर धमाका हो गया। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य जख्मी बताए जाते हैं। विस्फोट ट्रक के सीएनजी सिलेंडर में हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर है। घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास CNG पंप पर तब हुई जब ट्रक गैस भरवाने पहुंचा था। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास CNG पंप पर एक ट्रक गैस भरवाने के लिए पहुंचा था। अचानक ट्रक में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई जबकि कुछ अन्य जख्मी हो गए। विस्फोट से इतनी जोरदार आवाज हुई कि इलाका दहल गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। फायर विभाग की ओर से अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुल 7 फायर टेंडर घटनास्थल पर तैनात कर के बचाव कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *