मेघालय में एक महिला के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। विवाहेतर संबंध का आरोप लगाकर भीड़ में मौजूद लोग महिला को बुरी तरह पीट रहे हैं। महिला को लाठियों से पीटा जा रहा है। वहीं, महिलाओं और पुरुषों का समूह मूकदर्शक बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में ऐक्शन लेते हुए पांच को गिरफ्तार किया है।
यह सनसनीखेज घटना मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स के दादेंगग्रे की बताई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला को सार्वजनिक तौर पर भीड़ के बीच लाठियों से पीटा रहा है। वीडियो में कई पुरुष और महिलाओं को मूकदर्शक बने देखा जा सकता है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।