Train Upper Berth: ट्रेन की अपर बर्थ गिरने से नीचे बैठे यात्री की मौत, रेलवे बोला- ठीक थी सीट

Indian Railway: ट्रेन के कोच में यात्रा करते समय एक यात्री के गलत तरीके से जंजीर लगाने के कारण ऊपरी बर्थ की सीट गिरने से केरल के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने बुधवार को यह जानकारी दी। दक्षिण रेलवे ने बुधवार को मिलेनियम एक्सप्रेस में सवार यात्री की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और साफ किया कि ट्रेन के डिब्बे के बीच वाली बर्थ की स्थिति अच्छी थी।

जीआरपी ने बताया कि 16 जून को केरल निवासी अली खान सी.के. अपने दोस्त के साथ ट्रेन संख्या 12645 ‘एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मिलेनियम सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ के स्लीपर कोच की निचली बर्थ से सवार होकर आगरा जा रहे थे। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के तेलंगाना के वारंगल जिले से गुजरते समय घटना हुई।