नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी और राम माधव की एंट्री; देखें पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई राष्ट्रीय टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है।

बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Download (1)

विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को अहम जिम्मेदारी

पार्टी की नई टीम में विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को ‘राष्ट्रीय महासचिव’ की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय मंत्री

कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश।

कोषाध्यक्ष और कार्यालय संबंधी

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी, महेंद्र पांडेय को कार्यालय मंत्री, संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक और राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट सह संयोजक बनाया गया है। विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक जबकि रितुराज सिन्हा और विष्ण वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

अन्य मोर्चों के प्रभारी

हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम को एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा तथा कुवंर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया और सोशल मीडिया टीम

अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक तथा प्रीति गांदी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव को सोशल मीडिया सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *