सरबत दा भला ट्रस्ट रेवाङी शाखा द्वारा ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. एस पी सिंह ओबेराय के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए शिव नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में फ़्री मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें रेवाङी के प्रमुख आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अजीत यादव ने अपनी सेवायें दी।इस अवसर पर संस्था की तरफ से सभी को निशुल्क दवाईया भी दी गयीं। ब्रह्माकुमारी बहन कमलेश एवं संस्था अध्यक्ष मनीष शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया ओर धन्यवाद किया। सभी ने मिलकर डॉ. एस पी सिंह ओबेराय की लम्बी आयु की कामना की।