अटेली कस्बे में शनिवार रात्रि को नकाब पोस अज्ञात हमलावरों ने पुराने बस स्टैंड मिष्ठान भंडार पर ताबड़ तोड़ हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग व कस्बे में कानून व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों व कस्बे के लोगों ने रविवार को सुबह जाम लगा कर विरोध प्रकट किया। कस्बे के नरेंद्र काका के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व दिया। विरोध प्रदर्शन के कारण जाम नारनौल–रेवाड़ी मुख्य मार्ग साढ़े 9 बजे से सवा 10 तक जाम लगा रहा है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम की सूचना पा कर अटेली थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस दल–बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग पुलिस की अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर को देखने तथा ठोस आश्वान पर जाम खोला। सरे आम 4-5 नकाब पोस हमलावरों द्वारा मिष्ठान भंडार पर ताबड़–तोड़ हमले व जान से मारने की धमकी देने से लेकर कस्बे व्यापारियों व लोगों में रोष देखा गया। हालांकि घटना की सूचना पा कर अटेली थाना प्रभारी विकास कुमार मौके पर पहुंच कर मिष्ठान भंडार मालिक व कस्बे के लोगों को हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। कस्बावासी नरेंद्र काका, सुंदर, संदीप शर्मा आदि ने बताया कि अटेली कस्बे में इस तरह की घटना का होना कानून व्यवस्था का चौपट होना हैं। अटेली पुलिस को संदिग्धों पर नजर रखनी चाहिए तथा गश्त को बढ़ाये। बता दें कि मिष्ठान भंडार पर डेढ़ लाख से अधिक नकदी लूटने के साथ मिष्ठान भंडार के शोकेे स को लोहे की रॉड आदि से तोड़ कर पुलिस को किसी प्रकार की सूचना आदि देने पर अंजाम भुगतने की कड़ी चेतावनी दे करे मौके से फरार हो गये थे। मिष्ठान भंडार पर तोड–फोड़ की कार्रवाई से लाखों रुपए के शोकेस टूटने के साथ लाखों रुपए की मिठाई भी खराब हुई। मिठाईयों मे शीशे टूट कर गिर गये। इसी मिष्ठान भंडार पर 4 साल पहले अगस्त 2016 में फिरौती मांगने को लेकर फायरिंग की थी। जिससे भयभीत हो कर दुकानदार अपने प्रदेश राजस्थान में पलायन कर गया था।
पीडि़त दुकानदार लक्ष्मण ने बताया कि अगस्त 2016 में उसके प्रतिष्ठान पर रंगदारी को लेकर फायरिंग कर मुझे डराया धमकाया गया था। उसके बाद अटेली थाने में प्राथमिक दर्ज भी हुई थी लेकिन उस मामले आज तक कोई विशेष कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी वस व डर के कारण मुझे राजस्थान अपने प्रदेश पलायन करना पड़ा था। उसके बाद घर चलाना मुश्किल हो गया था, परिवार का गुजारा चलाना के लिए फिर यहा आ कर मिष्ठान भंडारा खोला लेकिन फिर धमकियां मिल रही हैं। अब की बार चाहे कुछ हो जाये अटेली कस्बे से जाऊंगा नहीं। यही कमा कर अपने बच्चों का पेट भरूंगा। बता दें कि नारनौल–रेवाड़ी मुख्य रोड़ पर पुराने अड्डे के समीप शनिवार रात्रि बाईक व बुलेरो गाड़ी में 4-5 नकाबपोस बदमाशों ने ताबड़–तोड़ हमला कर मिष्ठान भंडार को नुकसान पहुंचा दिया था। इस मामले में किसी भविष्य में अंजाम भुगतने तथा ज्यादा कुछ बोलने पर गोली से मारने की भी धमकी दी थी। थाना प्रभाारी विकास कुमार ने बताया कि मिष्ठान भंडार दुकानदार लक्ष्मण की शिकायत पर 5-6 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
