नप चेयरपर्सन ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर मिलकर आभार जताया

रणघोष अपडेट. नई दिल्ली. रेवाड़ी


नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं चुनाव में समर्थन के लिए उनका आभार भी जताया। इस दौरान उनके साथ पति बलजीत यादव भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहर की जनता ने पूनम यादव को विजयी बनाकर भाजपा में अपना विश्वास जता दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा की नीतियों कार्यशैली पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की ही नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत हैं। संकल्प पत्र में शामिल प्रत्येक घोषणा को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रदेश में भाजपा की सरकार है, वहीं शहर में भी भाजपा की सरकार बनने से विकास कार्यों में और तेजी आएगी। चेयरपर्सन पूनम यादव ने  केंद्रीय मंत्री को विश्वास दिलाया कि वह प्रमुखता के साथ आमजन की समस्याओं का समाधान कराएंगी। नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव ने शहर के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता ने ,जो उम्मीदें मुझसे लगाई हैं उन पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी संकल्प पत्र में शामिल हर समस्या मेरे संज्ञान में है। शहर की स्वच्छता को लेकर विशेष तौर पर काम किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शहर में बंद पड़ी लाल बत्तियों को शुरू करने के साथ ही बदहाल पार्कों की हालत में सुधार कराया जाएगा। वहीं महिलाओं के लिए शहर में अलग से सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *