प्रतिभाओं को किया सम्मानित, सावित्री बाई फुले को याद किया

 सामाजिक संगठन आवाज़ फाउंडेशन हरियाणा की जिला इकाई रेवाड़ी द्वारा शहर में स्थित बाबा  साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर भवन में शनिवार को प्रतिभा प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राजदूत श्री आज़ाद सिंह तूर (रिटायर्ड आईएफएस) रहे तथा अध्यक्षता फाउंडेशन के  प्रदेश महासचिव बलवान सिंह रंगा ने की। रमेश ठेकेदार रेवाड़ी तथा बुड़ौली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य श्री राजकुमार जलवा विशिष्ट अतिथि रहे। मंच संचालन फाउंडेशन की जिला इकाई रेवाड़ी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्यनारायण सांभरिया ने किया।  मुख्य अतिथि द्वारा बाबा साहेब व सावित्रीबाई फुले के चित्र के सामने दीप प्रजव्लित करके समारोह का शुभारम्भ किया गया। रालियावास के पूर्व सरपंच कप्तान  बलबीर सिंह व मैनेजर रघुबीर सिंह जलवा ने मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर माता रमाबाई सामाजिक संस्था के अध्यक्ष आर पी मेहरा, महिपाल सिंह, ईश्वर सिंह, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह व डिप्टी सीएमओं डॉ अशोक कुमार भी उपस्थित रहे।   प्रतिभा सम्मान समारोह में रेवाड़ी जिले के प्रतिभावान छात्र – छात्राओं जिन्होंने   हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड या केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 2020 में कक्षा 10वीं व कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त किये उनको एक -एक प्रशस्ति पत्र, मैडल, बाबा साहेब की जीवनी की पुस्तक तथा 500 रुपये नकद प्रोत्साहन राशि के रूप में देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ताओं में प्राचार्य राजकुमार जलवा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र रंगा लिसानिया, जन सम्पर्क विभाग राजस्थान के डिप्टी डायरेक्टर के पद से रिटायर तथा साहित्यकार रत्नकुमार सांभरिया, लेक्चरर जोगिन्द्र सिंह जैनाबाद, हजरस के राजपाल दहिया, भगत सिंह सांभरिया, मास्टर किशोरी लाल, पूर्व रोजगार ऑफिसर रघुबीर सिंह सांभरिया रहे जिन्होंने शिक्षा पर जोर दिया। मुख्य अतिथि श्री तूर ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि  शिक्षा वो शेरनी है जो इसका दूध पियेगा वो शेर की तरह दहाड़ेगा। श्री बलवान सिंह रंगा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा की जिस प्रकार सूर्य का प्रकाश पाकर कमल का फूल खिल उठता है तथा सूर्य अस्त होने पर कुम्हला जाता है, ठीक उसी प्रकार शिक्षा के प्रकाश को पाकर प्रत्येक व्यक्ति कमल के फूल की भांति खिल उठता है। मुख्य अतिथि ने भव्य समारोह आयोजन में योगदान के लिए महिला सेल की उपाध्यक्ष कुमारी रेनू , रिटायर्ड मैनेजर रामकुमार, रालियावास के पूर्व सरपंच कप्तान बलबीर सिंह, लेक्चरर सुखराम, लेक्चरर जोगिन्द्र सिंह, भगत सिंह सांभरिया, डॉ कँवर सिंह गिंदोखर, रघुबीर सिंह सांभरिया,  जिला उपाध्यक्ष होशियार सिंह, अभेय सिंह पुनिया, पंच मनोहर लाल कंवाली, जाटूसाना के खंड अध्यक्ष राज सिंह व अर्जुन सिंह, खंड बावल के अध्यक्ष घनस्याम, सचिव राजेंद्र सिंह गहलौत खोल, रामचंद्र रंगा लिसानिया व सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया निमोठ को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अध्यक्ष, सम्मानित किये गए छात्र – छात्राओं, अभिभावको तथा उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *