राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिसरी में महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवम् कानूनी जानकारी विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। यह जानकारी विद्यालय लीगल सेल के इंचार्ज राजीव कुमार एवं प्राचार्य वीरेंद्र सैनी ने दी। मुख्य वक्ता अधिवक्ता एवम् लीगल सेल सलाहकार पूनम सांगवान रही एवं अध्यक्षता वरिष्ठ प्राध्यापिका रूबी मैडम ने की। अधिवक्ता पूनम सांगवान ने महिलाओं एवं लड़कियों से शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने बारे कहा। उन्होंने तेजाब पीड़िता लक्ष्मी के संघर्ष एवम् दोषियों को सजा दिलाने तक की गाथा को प्रेरक बताया। अधिवक्ता पूनम ने महिला दिवस की पृष्ठभूमि, यौन शोषण,गर्भपात ,छेड़छाड़ आदि विषयों पर कानूनी जानकारी प्रदान की। बच्चों ने इस दौरान प्रश्न पूछकर कार्यक्रम को जीवंत एवं सार्थक बना दिया।कार्यकारी प्राचार्य वीरेंद्र सैनी ने उनका आभार किया एवम् विद्यालय की और से स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय लीगल सेल के सदस्य हुकम कोर, मीनल सांगवान, सुशीला देवी,सुमन कुंडू,एवम् समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।।