अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह उत्सव के तहत प्रर्दर्शनी का आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह उत्सव 7 मार्च तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव परखोतमपुर में महिलाओं द्वारा हाथ से बनांए गए आईटमस की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संगीता यादव ने इस अवसर पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए आत्म निर्भर रहने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि देश बदल रहा है और महिलाओं की दशा में सुधार आ रहा है, समय के साथ साथ नारी शक्ति और सशक्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि पुरूषों की भाँति महिलाएँ भी देश की समान नागरिक हैं और उन्हें भी स्वावलम्बी होना चाहिये ताकि समय आने पर वह व्यवसाय कर सकें और अपने परिवार को चलाने में मदद कर सकें। कार्यक्रम में डब्ल्यूसीडीपीओ जाटूसाना एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की गृह वैज्ञानिका राजबाला भाटोटिया ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की चर्चा करते हुए महिलाओं के किए हुए कार्यो की सराहना की तथा युग निर्माण में महिलाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में काउंसलर बीएस फोगाट व खण्ड सुपरवाइजर जाटूसाना उपिस्थत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *