अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के फंक्शन में रिहाना ले रही हैं इतना पैसा, सुनकर उड़ जाएंगे होश

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड और हॉलीवुड की बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। पॉप सिंगर रिहाना भी अंबानी फैमिली की मेहमान हैं। उनका सामान सुर्खियों में रह चुका है। अब उन्हें यहां परफॉर्म करने का कितना मेहनताना मिल रहा है, यह जानकर कई लोगों को होश उड़े हैं। बता दें कि अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 1 मार्च से जामनगर में होगा।

मिल रही है इतनी बड़ी रकम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जुलाई के महीने में शादी के बंधन में बंध रहे हैं। शादी से पहले 3 दिन का सेलिब्रेशन जामनगर में हो रहा है। वहां शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक बॉलीवुड के कई सिलेब्स पहुंच चुके हैं। पॉप सिंगर रिहाना 29 फरवरी को वेन्यू पर पहुंची थीं। वह भी अंबानी फैमिली के जश्न में चार-चांद लगाएंगी। रिहाना अपनी टीम और काफी सारे प्रॉप्स के साथ आई हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अंबानी परिवार की तरफ से करीब 66 से 74 करोड़ के बीच फीस दी जा रही है।

बड़े-बड़े बक्से लेकर आई हैं रिहाना

बता दें कि रिहाना प्राइवेट परफॉर्मेंस बहुत कम करती हैं। गुरुवार को उनका सामान आया तो इस पर कई मीम्स बने। जामनगर में उनके कई सारे बक्से देखे गए जिन्हें देखकर लोगों ने कमेंट किए कि शायद वह शिफ्ट होने इंडिया आ गई हैं। रिपोर्ट्स हैं कि रिहाना बड़ा सेट लेकर आई हैं। प्रोग्राम में वह अपने गानों का मेडले परफॉर्म करेंगी। वहीं उनके सोलो हिट’डायमंड’ जैसे गाने भी होंगे। खबर है कि उनकी फीस में ज्यादातर रकम उनका सामान इंडिया लाने, उनके और उनके बैकग्राउंड सिंगर्स के आउटफिट्स में गई है।