अनुबंधित अतिथि अध्यापक संघ प्रधान नरेश यादव को मातृ शोक

गांव निखरी निवासी  अनुबंधित अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान नरेश यादव की 80 वर्षीय माता श्रवण देवी पत्नी दलीप सिंह रिटायर डीएसपी का लंबी बीमारी के बार देहांत हो गया। इस निधन पर अनेक सामाजिक संगठनों एवं शिक्षाविदों ने गहरी संवेदना जताई है। संघ के संगठन सचिव कौशल वशिष्ठ ने बताया कि श्रवण देवी विराट व्यक्तित्व की धनी थी। उनकी सादगी, दयालुता और दूसरे के प्रति चिंता करना उनके विशेष गुण थे। संघ के सदस्य राजेश भाड़ावास, भरत सिंह, कैलाशचंद, मोहन शास्त्री, राम सिंह समेत अनेक संगठन सदस्यों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *