अलवर सांसद बालकनाथ पर कांग्रेसियों का आरोप बौखलाहट दिखाता है: लक्ष्मण यादव

रणघोष अपडेट. कोसली


विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने  कहा कि अलवर के सांसद बाबा बालकनाथ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर कांग्रेस अपनी ओच्छी मानसिकता का परिचय दे रही है। अलवर में कांग्रेस के समय में बना नर्सिंग कालेज एवं ईएसआई कभी शुरू ही नहीं हो पाया।  800 करोड़ रूपए से ज्यादा की लागत लगने के बाद भी वहां तक पहुंचने के लिए प्रथम तो उचित मार्ग का न होना दूसरा इसके आसपास में अधिकांश उद्योग लाइन पत्थर पाउडर बनाने के रहे, जिनसे दिनरात धूल उठती है। कोरोना काल में बेड्स व क्वारनटाईन की व्यवस्था के लिए इसको चालू कराने के प्रयास सांसद द्वारा किए गए।  लक्ष्मण यादव ने कहा कि अब नर्सिंग कालेज उसी गहलोत सरकार ने नए स्थान पर बनवाने की  सिफारिश कर मंजूरी भी ले ली यानि फिर से भ्रष्टाचार का खेल शुरु हो गया। अंतरिम व्यवस्था में बाबा बालकनाथ ने पूरी पारदर्शिता के के साथ निविदाएं लेकर आउट सांर्सिंग की अनुमति दिलवाई। जिससे कांग्रेस के भ्रष्टाचार के रास्ते बंद हो गए। बहरोड़ विधायक का भी कांग्रेस की बोली बोलना मजबूरी लगता है, जो उसे निश्चित ही आने वाले समय में भारी पड़ेगी। भंवर जितेंद्र सिंह अपनी खोई हुई भूमि प्राप्त करने का स्वप्न देख इस मुद्दे को हवा देने वालों का हर प्रकार से सहयोग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *