लेफ्टिनेन्ट नवीन यादव का ग्रामीण उत्थान-भारत निर्माण ने किया स्वागत

गांव ढाणी जाटूसाना में ग्रामीण उत्थानभारत निर्माण के संयोजक डॉ. टी सी राव ने गांव के सत्यनारायण यादव के पुत्र लेफ्टिनेन्ट नवीन यादव को शॉल ओढाकर उनका सम्मान किया उनको जीवन में ज्यादा से ज्यादा तरक्की करने के लिए आर्शीवाद दिया लेफ्टिनेन्ट नवीन यादव ढाणी जाटूसाना में 28 साल के बाद में अधिकारी बने हैं, इसी गांव के डॉ. टी सी राव के बड़े बेटे नवनीत प्रताप सिंह ने सन 2000 में एन डी की ट्रेनिंग ज्वाईन की थी, लेकिन बाद में त्याग पत्र देकर गये थे उनसे पहले डॉ.टी सी राव ही कमीशन लेकर 1993 में सेना में अधिकारी बने थे डॉ. टीसी राव ने नवीन यादव के पिता सत्यानारायण, ताउजी सुबेदार हुकुमचन्द यादव और दुसरे ताउजी कैप्टन रामकिशन को भी शुभकामनाएं दी। नवीन यादव सैनिक स्कूल कुंजपुरा के छात्र रहे हैं   बचपन में उन्होंने अपने पिता को वर्दी मे देखा था उनके पिता वर्तमान में  हरियाणा पुलिस में हैं।  इस अवसर पर सुबेदार मेजर श्योताज  सिंह, कैप्टन रामकिशन, कैप्टन अमरत लाल, कैप्टन सुमेर सिंह कनीना से काफी पूर्व सैनिकों के साथ आये थे और गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे