अशोक सैनी बने जेजेपी के शहरी जिला अध्यक्ष

जननायक जनता पार्टी ने नारनौल के अशोक सैनी को पार्टी का शहरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।  मंगलवार दोपहर बाद जारी की गई 84 पदाधिकरियो की सूची में उनका नाम प्रमुखता से शामिल किया है। मूल रुप से नारनौल निवासी अशोक सैनी पिछले 26 सालों से चौटाला परिवार से जुड़े हुये हैं और 15 सालों से इनेलो में शहरी अध्यक्ष के पद पर थे। बाद में इनेलो के दोफाड़ होने के बाद सैनी ने अपनी आस्था अजय चौटाला और जेजेपी में जताई। जेजेपी के   गठन के दौरान भी सैनी को शहरी अध्यक्ष का पद दिया गया। अशोक सैनी चौधरी अजय चोटाला और दुष्यंत चौटाला के चहेते वर्करों में रहे हैं। इन नेताओं की नजदीकियां और पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुये ही अब पार्टी में अशोक सैनी को पार्टी का शहरी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर अशोक सैनी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चोटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सीनियर नेताओं ने जिस विश्वास से उनको यह पद दिया, वह उसे पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *