असम विधानसभा चुनाव में अरविंद यादव का कद बढ़ा, तस्वीरें बता रही हैं

असम विधानसभा चुनाव में हरियाणा से हरको बैंक चेयरमैन अरविंद यादव का राजनीतिक कद बढ़ा है। उनके प्रबंधन में स्थानीय उम्मीदवार एवं उनकी टीम प्रचार प्रसार कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रंगिया विधानसभा दौरे पर अरविंद यादव रैली आयोजन को लीड करते नजर आए। इस मौके सांसद दिलीप सेकिया जी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रत्याशी भापेश कुलिता समेत अनेक भाजपा के सीनियर पदाधिकारी मौजूद थे।