जिला पार्षद अमित यादव का दावा सड़क निर्माण में हुआ गोलमाल

जिला पार्षद अमित यादव ने कहा कि कुमरोधा से बेरली कलां सड़क निर्माण में गोलमाल हुआ है। उन्होंने कहा कि  जब भी किसी सड़क का निर्माण कार्य किया जाता है तो रास्ते में आने वाले पेड़ कटाई के लिए वन विभाग से सूची मांगी जाती है। पानी की लाईनों को शिफ्ट करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग से एस्टिमेट मांगा जाता है। वहीं बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग से एस्टिमेट मांगा जाता है। सड़क निर्माण खर्च के साथ साथ उपरोक्त सभी खर्च टैण्डर में सम्मिलित किए जाते हैं। कुमरोधा से बेरली कलां सड़क बन कर दो साल हो गए हैं और सड़क के मध्य में बिजली का खंभा आज भी खड़ा है। जिसके कारण दिल दहलाने वाली दुर्घटनाए आए दिन होती रहती हैं। अब देखना यह है कि बिजली के खंभे को शिफ्ट करने की राशि कौन से विभाग के अधिकारी डकार गए और खौफनाक दुर्घटनाएं कब रुकेंगीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *