अहीरवाल के दिग्गज नेता राव नरबीर के जन्मदिन पर दिखी अनोखी तस्वीर

राव नरबीर सिंह के खास समर्थक हरिन्द्र यादव ने समर्थकों सहित खास अंदाज में मनाया दिग्गज नेता का जन्मदिन


अहीरवाल के दिग्गत नेता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के 60वें जन्मदिन पर अहीरवाल के लंदन यानि रेवाड़ी जिले में कई कार्यक्रम हुए। जिनमें शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित रेजांगला पार्क में राव नरबीर सिंह के खास समर्थक हरिन्द्र यादव ने उनके समर्थकों सहित पौधारोपण  किया। उसके बाद राव नरबीर सिंह के निवास पर पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ रिटायर्ड एसडीओ फूल सिंह, निवर्तमान जिला पार्षद धर्मेन्द्र खटाणा, हरीश भाटोटिया, डीके खोला, नरेन्द्र खटाणा भी मौजूद थे। हरिन्द्र यादव ने कहा कि राव नरबीर सिंह वो शख्स है जिन्होंने रेवाड़ी ही नहीं पूरे अहीरवाल में एक समान विकास की नींव रखी। आज उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। साथ ही उनके जन्मदिन को इलाके की जनता सामाजिक सरोकार के साथ मना रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *