घर-घर कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर मनाएंगे पार्टी स्थापना दिवस

आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव  की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष ने बताया की आने वाली 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पूरे जिले में पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे । बैठक में मंडलों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई जिसमें धारूहेड़ा मंडल रत्नेश बंसल, गढ़ी बोलनी वंदना पोपली, नहाड़ मंडल रामपाल धारूहेड़ा, खोल मंडल बलजीत यादव, डहीना मंडल सतीश खोला, जाटूसना मंडल रामपाल यादव, बीकानेर मंडल सत्यदेव यादव, रेवाड़ी मंडल दीपा भारद्वाज, बेरली मंडल सुनील मूसेपुर, बावल मंडल महावीर यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया । इस मौके पर जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज ने बताया की जिला कार्यालय पर भी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । इस बैठक में भूपेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष, उषा आर्या जिला सचिव, कृष्ण यादव सहित  अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।