आपसी भाई-चारे का प्रतीक हुक्का कुछ समय के लिए बंद कर दे: हुकम चन्द यादव

पूरी दुनिया पर खतरा बने कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में पूरी तरह लॉकडाउन  लगाया गया हुआ है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने गांव कुराहड  में नागरिकों को जागरूक करते हुए  कहा की आपसी भाई-चारे का प्रतीक हुक्का कुछ समय के लिए बंद कर दे। भीड़  ना लगाए। आपस में दूरी बनाए रखे ।  बार बार साबुन से हाथ धोए  व मास्क का उपयोग करे। मगर अधिकतर लोग ऐसे हैं, जिनके पास मास्क नहीं पहुंच सका है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए जिला अध्यक्ष हुकं चंद यादव ने उपस्थित सभी  लोगों को मास्क व सेनेटाइजर बांटे और कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताए। जिला अध्यक्ष ने सभी से घर पर ही सुरक्षित रहने का आग्रह भी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *